देवघर से पूजा कर बोकारो सेक्टर चार लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में पिता-पुत्री और कार चालक की माैत, 3 गंभीर

पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज मुख्य मार्ग उकमा पंचायत अंतर्गत चुनूडीह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लाेगाें की माैत हाे गई। मृतकाें में 75 वर्षीय वशिष्ठ नारायण चौधरी इनकी पुत्री 42 वर्षीय राखी चौधरी और चालक मुकेश कुमार शामिल हैं। कार में सवार परिवार के तीन सदस्य 39 वर्षीय अभिषेक, 36 वर्षीय कपिल और 33 साल की नेत्री गंभीर रूप से घायल हाे गए। जानकारी के अनुसार घायल मृतक वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटी-दामाद हैं।

देर शाम तक सभी घायलों को परिजन रेफर करा कर बोकारो ले गये। परिवार सेक्टर 4 बाेकाराे का रहनेवाला है। हुंडई गाड़ी पर सवार सभी लोग देवघर से पूजा कर बोकारो अपने घर वापस आ रहे थे तभी उक्त जगह पर ट्रेलर की चपेट में आ गए। सभी घायलों को धनबाद एसएनएमएमसीएच लाया गया।

एक सप्ताह पहले बेटी-दामाद के साथ दिल्ली से आए थे वशिष्ठ, कल थी वापसी

एक सप्ताह पहले दो बेटी राखी और नेत्री के साथ दोनों दामाद अभिषेक और कपिल के साथ वशिष्ठ नारायण चौधरी बोकारो आए थे। सिटी सेंटर के प्लॉट नंबर एस-11 में बने घर में एक सप्ताह बिताने के बाद सभी ने देवघर मंदिर पूजा करने की योजना बनाई। वहां से लौटने के बाद सभी को दिल्ली 28 दिसंबर को जाना था।

पूर्वी टुंडी के इस माेड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं
इसी स्थान पर शुक्रवार को भी दुर्घटना हुई थी जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उक्त स्थान पर काफी तीखा मोड़ है जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य पथ पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भी गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family was returning to Bokaro sector four after worshiping from Deoghar, father and daughter and car driver's death in road accident, 3 serious


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38RPNPR

Comments