बिशुनपुर में 40 पशुओं से भरे दो ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी चौक से पुलिस ने गुरुवार की देर रात पशुओं से भरा दो एलपी ट्रक पकड़ कर थाना लाया। बरामद 40 पशुओं को ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क बांट दिया गया। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुआडांड़ की ओर से पशु तस्करों द्वारा दो एलपी ट्रक में भरकर पशु लाया जा रहा है।सूचना पर दोनों ट्रक को स्कॉट कर रहे स्कॉर्पियो में सवार तस्कर फिरोज आलम, अजीत कुमार रवि, जामउद्दीन अंसारी, असद अंसारी, अब्दुल अजहर लातेहार को गिरफ्तार किया गया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aMq6T9

Comments