शहर के चार निजी स्कूलों पर लॉकडाउन में सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जिला शिक्षा विभाग को अभिभावकों ने शिकायत की है कि शहर के चार स्कूलों ने ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कई प्रकार की फीस भी अभिभावकों से ली है।
इससे संबंधित कई दस्तावेज भी जिला शिक्षा विभाग को सौंपा है। इन स्कूलों को जिला शिक्षा विभाग शोकॉज करने की तैयारी कर रहा है। शनिवार काे विभाग नाेटिस भेज एक सप्ताह में जवाब मांगेगा। विभाग ने स्कूलाें का नाम जाहिर नहीं किया है। उनका कहना है कि नाम सामने अाने पर स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाने लगते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nP045j
Comments
Post a Comment