ट्रस्ट ने टाटानगर स्टेशन को सौंपे 4 व्हील चेयर, माैके पर स्टेशन निदेशक एच के बलमुचू भी माैजूद

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में नि:शक्त यात्रियों की सुविधा के लिए चार व्हील चेयर सौंपा गया।

माैके पर स्टेशन निदेशक एच के बलमुचू भी माैजूद थे। ट्रस्ट के सदस्य महेश कुमार ने अपने पिता स्व. रामनिवास चौधरी की पुण्य स्मृति में व्हील चेयर उपलब्ध कराई। मौके पर चंदन खंडेलवाल, उत्तम शर्मा, धीरज सावा, वायुनंदन सिंगोदिया, दिव्या धूत, सीए महेश कुमार, संतोष साहू और रेलवे से सुधांशु कुमार पति, शिवपूजन सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rvEVzB

Comments