क्रॉस एग्जामिनेशन में शहनवाज टूटा कबूला अपराध; शोबाजी में चली गोली

मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड 8 में हुई फायरिंग में पुलिस ने दो दिनों के रिमांड की अवधि पूरी होने पर शहनवाज आलम उर्फ बड़का व कांग्रेसी नेता सोहेल खान को शुक्रवार को जेल भेज दिया। शहनवाज को मानगो थाना व सोहेल को बिरसानगर थाना में पूछताछ की जा रही थी। शुरुआत में शहनवाज ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। सारा आरोप सोहेल पर लगा रहा था। बाद में पुलिस द्वारा किए क्रॉस एग्जामिनेशन में वो टूट गया।

उसने अपराध स्वीकारा और हथियार बरामद करवाया। बताया - 18 दिसंबर की शाम को वो टेलर का काम करने वाले साजिद अंसारी को पिस्टल दिखा रहा था। तभी सोहेल आया और पिस्टल लेकर देखने लगा। कॉक होने के कारण गोली चली और साजिद अंसारी की छाती में लगी। घटना के बाद वो बुलेट छोड़कर भाग गया। हथियार कहां से लाया इसकी जांच जारी है। मानगो थाना में घायल साजिद अली के बयान पर शहनवाज व सोहेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Joyj4O

Comments