घाघरा थाना क्षेत्र के हेदमी पकरी टाेली निवासी अादिम जनजाति समुदाय के नाैवीं के छात्र सूरज काेरवा (17) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह तुसगांव के तीन मुहान के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। अपराधियों ने सूरज के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। मृतक के पिता मंगरू काेरवा ने बताया कि सूरज काेरवा गुरुवार शाम खलिहान में पुआल रखने गया था। रात में घर नहीं लाैटा ताे उन्हें लगा कि वह खलिहान में ही थक कर साे गया हाेगा।
शुक्रवार सुबह उन्हें शव मिलने की सूचना मिली। उन्हाेंने बताया कि सूरज की किसी से काेई दुश्मनी नहीं थी। वह बीमरला मिशन स्कूल में नाैवीं का छात्र था। सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल और थाना प्रभारी कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियाें ने पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की है। हत्या के कारणाें का खुलासा नहीं हाे पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हत्याराें काे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EOEuA
Comments
Post a Comment