देर रात शराब पीने के बाद विवाद, चाकूबाजी में एक युवक की मौत

चेशायर हाेम के समीप शराब पीने के बाद 4-5 युवकाें ने शनिवार की देर रात आपस में झगड़ा कर लिया। इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इस दाैरान एक युवक प्रभाकर कुमार सिंह को उसके दाेस्त ने पेट आर छाती पर चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गई। प्रभाकर जाेड़ा तालाब का रहने वाला था। वहीं आशुताेष गंभीर रूप से घायल हाे गया।

जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद पैसे की लेन-देन काे लेकर युवकाें में झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी हाेने लगी। प्रभाकर काे पेट में चाकू लगा जिसके बाद वह सड़क किनारे ही गिर गया। चाकूबाजी की घटना में शामिल सभी युवक भागने में सफल रहे। पुलिस को जानकारी मिली है कि चाकूबाजी करने वाले सभी युवकाें का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वे जेल भी जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rv8C3H

Comments