खुशियों का टीका, शुरुआत 10 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स से, वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, 8 काे जिले के सभी केंद्राें पर हाेगा ड्राई रन
काेविड वैक्सीन आने वाली है...। इसे लेकर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग तैयारियां में जुटा है। सरकार की ओर से 15 जनवरी तक वैक्सीन की शुरुआत की बात कहीं जा रही है। जिला स्तर पर हर दिन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। वैक्सीन लाॅच हाेने के बाद सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स काे वैसीन लगाया जाएगा। धनबाद में इसके लिए काेवाे पाेर्टल पर अबतक लगभग 10 हजार का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, संख्या अभी और बढ़ेगी।
रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। धनबाद में सदर अस्पताल, मेडिकल काॅलेज समेत शहर के सभी सरकारी व निजी अस्पताल, लैब के हेल्थ केयर वर्कर्स काे सदर अस्पताल व सदर पीएचसी में वैक्सीन लगाया जाएगा। वहीं, प्रखंडाें में बने सेंटराें पर वहां के हेल्थ केयर कर्मचारियाें के साथ उस प्रखंड के निजी अस्पताल, नर्सिंग हाेम, लैब के हेल्थ केयर वर्कर्स काे टीका लगाया जाएगा।
यह है तैयारी...
सभी सेंटराें पर वैक्सीनेशन के लिए तीन अलग कमरे बनाए गए हैं। वैक्सीन लेने वालाें पर नजर रखी जाएगी।
कल सभी केंद्राें पर होगा ट्रायल
वैक्सीनेशन की तैयारी में आठ जनवरी काे सदर अस्पताल के साथ सभी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्राें पर ड्राई रन हाेगा। अभी तक दाे केंद्राें पर ड्राई रन की तैयारी थी, लेकिन बुधवार काे मुख्यालय के निर्देश पर सभी प्रखंडाें में ड्राइ रन का निर्देश स्वास्थ्य विभाग काे दिया गया है। इसके लिए वैक्सीनेटर के साथ हर केंद्र के लिए एक-एक चिकित्सक काे तैनात किया गया है।
मेरा नंबर कब आएगा
सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स काे वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके बाद सीनियर सिटीजन फ्रंटलाइन वारियर्स काे। इसके लिए भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जल्द ही इस बाबत निर्देश स्पष्ट होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i1aayd
Comments
Post a Comment