
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली थाना अंतर्गत रहमत नगर डंगरडीह में रहने वाले कारोबारी अहमद हुसैन के घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अहले सुबह करीब 3 बजे पीछे के रास्ते से चोर घर में घुसे और दो मोबाइल 25 हजार रुपए समेत अन्य कागजातों की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह परिवार के लोग नींद से उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो घर के बाहर कई सामान पाए गए। पुलिस ने घर के बाहर से कई कपड़े बरामद किए। पीड़ित ने थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
अहमद हुसैन ने बताया घर में सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच चोरी की गई। रात 2 बजे वे शौच के लिए उठे थे। तब तक सब कुछ ठीक था। सुबह नींद से उठने पर घर का सामान बिखरा पाया, उनके पैंट में रुपए रखे हुए थे। इसे भी चोरों ने चुरा लिया। जाते वक्त पैंट समेत अन्य सामान चोर घर के बाहर ही फेंक गए।
मालूम हो कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। गुरुवार को परसुडीह बाजार समिति, मानगो में किराना दुकान, शुक्रवार को सिदगोड़ा में स्टूडियो में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं, शनिवार की रात बर्मामाइंस थाना अंतर्गत भक्ति नगर में एक किराए के मकान में चोरी हुई। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XtwJ4V
Comments
Post a Comment