नेपाल की अन्नू दलाई चक्रधरपुर के टेबुल लाइन निवासी विक्की उर्फ सावंत से विवाह किया है। सास की प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार को चक्रधरपुर थाना पहुंची। जहां पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने पास रखा है। जानकारी के अनुसार, नेपाल की युवती अन्नु दलाई को चक्रधरपुर टेबुल लाइन निवासी विक्की उर्फ सावंत से फेसबुक में प्यार हुआ था। ऑन लाइन चेटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इधर, लॉकडाउन के पूर्व युवती प्यार में अंधी होकर नेपाल से बस के माध्यम से दिल्ली पहुंची। दिल्ली में सावंत काम करता है। इसके बाद दिल्ली में अन्नु व विक्की दोनों मिले। दो माह पूर्व अन्नु व विक्की दोनों शादी कर चक्रधरपुर के टेबुल लाइन पहुंचे थे।
कुछ दिन दोनों साथ रहने के बाद विक्की ने अन्नु को अपने माता पिता के साथ छोड़ कर काम करने दिल्ली चला गया है। अन्नु सास-ससुर के साथ रह रही थी। इस दौरान सास द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार की सुबह अन्नु अपना ससुराल छोड़ कर नेपाल जाने के लिए निकल पड़ी। लोको कॉलोनी पहुंच कर अन्नु ने स्थानीय लोगों से थाना का पता पूछा। इस दौरान अन्नु ने लोगों को अपना आपबीती बतायी। लोगों ने तत्काल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को सूचना दिया। थाना प्रभारी लोको राम मंदिर पहुंच कर अन्नु को अपने साथ थाना ले गए। थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि अन्नु अपना घर नेपाल जाना चाह रही है। पुलिस अन्नु को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी। इधर, अन्नु ने कहा कि मुझे भारतीय लोग काफी पसंद है। वह पति व सास के खिलाफ थाना प्रभारी को कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nk1Dar
Comments
Post a Comment