नोवामुंडी में रेलवे की भूमि पर कब्जा कर बसे लोगों कोे थमाया नोटिस

नोवामुंडी-बड़ाजामदा रेलवे लाइन किनारे वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी बना कर रह रहे आजाद बस्ती और टाटारा हटिंग निवासी हजारों गरीब मजदूरों में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रेलवे विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ बस्ती पहुंचे।

उन्होंने सैकड़ों लोगों को मात्र 15 दिनों में रेलवे की अतिक्रमित जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया। इस संबंध में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि फिलहाल इस कोरोना काल तथा कंपकंपाती ठंढ के मौसम में किसी गरीब मजलूमों को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Notice given to people settled in Novamundi by occupying railway land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hQXTfx

Comments